![]()
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशभर के लगभग 100 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इनमें सिद्धार्थनगर के शिक्षक मुस्तन शेरखलाह और महेश कुमार भी शामिल थे। उन्हें उनके खास योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। समारोह का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव की नींव है। शिक्षकों का समर्पण और छात्रों की प्रतिभा देश के विकास में अहम है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अपने ज्ञान से विद्यार्थियों का भविष्य संवारते रहें। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त और बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। सिद्धार्थनगर के शिक्षकों को मिले सम्मान से जिले में खुशी का माहौल है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › श्रावस्ती में नव दुर्गा पूजा महोत्सव के कार्यकर्ता सम्मानित:समिति ने अंगवस्त्र देकर उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















