बस्ती में मुंडेरवा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान में तीन आरोपियों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 136 टेट्रा अवैध शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बीते शुक्रवार देर शाम यह कार्रवाई की। अफजल अहमद (निवासी देवरिया, मुंडेरवा) को बहलोरवा तिराहे से 15 टेट्रा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अवधेश दूबे (पुत्र राम अधार, अरइल दीगर पट्टी) को एकमा पुलिया से 106 टेट्रा शराब के साथ पकड़ा गया। हरिश्चंद्र (पुत्र हीरा, निवासी नरियाव पानी टंकी के पास) को 15 टेट्रा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुंडेरवा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत केस दर्ज किया है। टीम में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद नायक, उप निरीक्षक राकेश त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल मनोज राय शामिल थे।
पुलिस ने136 टेट्रा अवैध शराब के साथ 3 आरोपी पकड़े:बस्ती में अवैध देशी शराब बेच रहे थे, आबकारी एक्ट में केस दर्ज
और पढ़ें
›
घाघरा नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों को मिली राहत:बहराइच में खतरे के निशान से 38 सेमी नीचे पहुंचा पानी, गांवों में सामान्य स्थिति
›
लक्ष्मनपुर बाजार चौराहे पर जलभराव से सड़क बनी तालाब:राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें, गड्ढों से हादसे का डर और बदबू से बीमारी का खतरा
›
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क जर्जर:लालपुर चंदा झार के जनकपुर में जगह-जगह टूटी, राहगीर परेशान
›
इकौना के मिस्त्री पुरवा में कच्ची सड़क पर भरा पानी:स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी, समाधान की मांग
संबंधित खबरें











































