Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश उतरौला में ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया का विरोध:अधिवक्ता संघ का क्रमिक अनशन जारी,...

उतरौला में ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया का विरोध:अधिवक्ता संघ का क्रमिक अनशन जारी, न्यायिक कार्य प्रभावित

0
4
उतरौला में ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया का विरोध:अधिवक्ता संघ का क्रमिक अनशन जारी, न्यायिक कार्य प्रभावित

बलरामपुर के उतरौला में ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया के विरोध में अधिवक्ता संघ का आंदोलन जारी है। उपजिलाधिकारी योगेंद्र शरण शाह से बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। अधिवक्ताओं का मुख्य विरोध लेखपालों के तबादले को लेकर है, जिससे आंदोलन खत्म करने पर सहमति नहीं बन पाई। इसी क्रम में गुरुवार को क्रमिक अनशन का तीसरा दिन था। वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव और ध्रुव प्रकाश श्रीवास्तव के पिता के निधन के कारण अनशन स्थल पर शोकसभा हुई। इस वजह से गुरुवार को अनशन स्थगित रखा गया। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से अनशन फिर से शुरू करने का फैसला किया है। अधिवक्ताओं के इस अनशन से न्यायिक और रजिस्ट्री के काम पर असर पड़ रहा है। इससे आम लोगों को भी परेशानी हो रही है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat