Home लेटेस्ट न्यूज़ महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल:सिंदुरिया के झनझनपुर...

महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल:सिंदुरिया के झनझनपुर चौराहे पर हादसा, बाइक सवार फरार

0
0

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर रविवार को सड़क पार कर रही एक महिला को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद बाइक सवार अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला की पहचान चौक थाना क्षेत्र के बड़हरा वैद्य निवासी शीला मिश्रा पत्नी स्व. जयप्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है। वह किसी काम से झनझनपुर चौराहे पर गई थीं और चौराहे से पूरब की ओर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान सिंदुरिया की ओर से झनझनपुर जा रही बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही शीला मिश्रा सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना सिंदुरिया पुलिस को दी। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल मनीष, धर्मबीर सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही, उनके परिजनों को मोबाइल फोन के जरिए घटना की जानकारी दी गई। सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here