श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सीता द्वार में 24 नवंबर से कार्तिक पूर्णिमा मेला लगेगा। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
.
मेले में अब चार दिन बाकी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही है। साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मेले में दुकानें सज गई हैं और कई तरह के झूले पहुंच चुके हैं। इस बार नए झूलों के साथ विशेष कार्यक्रम भी होंगे। श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त भंडारे और ठहरने के लिए रेन बसेरे की व्यवस्था की गई है।
आयोजक पंडित संतोष दास तिवारी ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को सीता द्वार में मेले का शुभारंभ होगा। आयोजकों ने देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है।



















