*हरदत्तनगर गिरंट/श्रावस्ती:* थाना हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पंचायत भजोरेपुरवा में आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत हो गई। घटना से पशु पालक को भारी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार भजोरेपुरवा निवासी कन्हैयालाल पुत्र ग्रीस के दरवाजे पर भैंसे बंधी हुई थीं। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों भैंसों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित किसान कन्हैयालाल ने बताया कि दोनों भैंसे ही उनके परिवार के जीविकोपार्जन का मुख्य साधन थीं। एक साथ दो पशुओं की मौत से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशु पालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।





























