जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मल्हीपुर में सुनी फरियादियों की समस्याएं
श्रावस्ती। जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा थाना मल्हीपुर पर आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।जनपद के अन्य थानों पर भी संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों का आपसी समन्वय स्थापित कर निष्पक्षता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण :
1. थाना कोतवाली भिनगा – 02 (02 राजस्व संबंधी)
2. थाना हरदत्त नगर गिरंट – 04 (04 राजस्व संबंधी)
3. थाना सिरसिया – 05 (03 राजस्व एवं 02 पुलिस संबंधी)
4. थाना नवीन मॉडर्न श्रावस्ती – 04 (04 राजस्व संबंधी)
5. थाना इकौना – 02 (01 राजस्व संबंधी)
6. थाना गिलौला – 04 (04 राजस्व संबंधी)
7. थाना मल्हीपुर – 01 (01 राजस्व संबंधी)
8. थाना सोनवा – 03 (02 राजस्व एवं 01 पुलिस संबंधी)
इस प्रकार कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।





















