Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बेनीडिहवा के दक्षिण पुरवा में मां दुर्गा की पूजा:बेनीडिहवा के ग्रामीण वर्षों...

बेनीडिहवा के दक्षिण पुरवा में मां दुर्गा की पूजा:बेनीडिहवा के ग्रामीण वर्षों से कर रहे विधि-विधान से पूजा-अर्चना

बेनीडिहवा के दक्षिण पुरवा में मां दुर्गा की पूजा:बेनीडिहवा के ग्रामीण वर्षों से कर रहे विधि-विधान से पूजा-अर्चना

श्रावस्ती के सिरसिया विकास खंड की ग्राम सभा बेनीडीहवा के दक्षिण पुरवा में ग्रामीण मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं। यहां बाबूराम यादव के घर पर कई सालों से शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल भी यह परंपरा जारी है। पूजा के यजमान बाबूराम यादव हैं। यज्ञ और पूजन की धार्मिक विधियां यकघरवा निवासी पंडित कौशल कुमार पाठक उर्फ राजन के मार्गदर्शन में पूरी कराई जा रही हैं। दक्षिण पुरवा में करीब 25-30 घर हैं। यहां के ग्रामीण आपसी सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं। सभी अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पूजा की तैयारियों में मदद करते हैं। नवरात्र के आखिर में प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। यह वर्षों पुरानी परंपरा है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat