Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जीजा ने साले पर किया धारदार हथियार से वार:बहराइच में दोनों हाथ...

जीजा ने साले पर किया धारदार हथियार से वार:बहराइच में दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

जीजा ने साले पर किया धारदार हथियार से वार:बहराइच में दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में सोमवार शाम करीब सात बजे एक युवक पर उसके जीजा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक अपनी बहन से मारपीट रोकने के लिए ससुराल समझाने गया था। इस हमले में उसके दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। मटेरा थाना क्षेत्र के मकसूद खां की बहन आमना की शादी केवलपुर गांव के अफसर से हुई है। आरोप है कि अफसर अक्सर आमना से मारपीट करता था। सोमवार दोपहर भी उसने आमना को पीटा। यह जानकारी मिलने पर मकसूद उसे समझाने अफसर के घर पहुंचा था। घर पहुंचने पर आरोपी अफसर ने मकसूद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मकसूद किसी तरह वहां से भाग निकला। मंगलवार को इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat