Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नेशनल साइंस स्कूल में छात्रों ने लगाए फूड स्टॉल:नवरात्रि पर बच्चों ने...

नेशनल साइंस स्कूल में छात्रों ने लगाए फूड स्टॉल:नवरात्रि पर बच्चों ने प्रतिभा दिखाई, बिजनेस और पैसे का मैनेजमेंट सीखा

नेशनल साइंस स्कूल में छात्रों ने लगाए फूड स्टॉल:नवरात्रि पर बच्चों ने प्रतिभा दिखाई, बिजनेस और पैसे का मैनेजमेंट सीखा

नेशनल साइंस स्कूल, रजवापुर, सिद्धार्थनगर में नवरात्रि पर बाल मेला और फूड स्टॉल कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं ने कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता और कौशल दिखाया। कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों में बिजनेस की समझ, लीडरशिप, टीम भावना और पैसे का मैनेजमेंट सिखाना था। स्टॉल के जरिए बच्चों को निवेश, बिक्री और व्यवसाय चलाने की जानकारी मिली, जिससे उन्हें असली जिंदगी का अनुभव मिला। प्रधानाचार्य रुपेश कसौधन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। उप-प्रधानाचार्य दुर्गेश पांडेय, लालचंद, दीपक, मधु पांडेय, पूजा कसौधन, रागिनी सिंह, वसीदुन्नीसा, प्रिया श्रीवास्तव, रिजवाना और ज्योति समेत सभी शिक्षकों और स्टाफ ने इसे सफल बनाया। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाते हैं। इनसे लीडरशिप, टीम भावना और बिजनेस की समझ बढ़ती है, साथ ही प्रतिभा पहचानने का मौका मिलता है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat