Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जीजा ने साले पर तलवार से हमला कर घायल किया:बहन को प्रताड़ित...

जीजा ने साले पर तलवार से हमला कर घायल किया:बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर गया था साला, पुलिस जांच में जुटी

जीजा ने साले पर तलवार से हमला कर घायल किया:बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर गया था साला, पुलिस जांच में जुटी

बहराइच के नवाबगंज में एक जीजा ने अपने साले पर तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया। साले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना तब हुई जब साला अपनी बहन की शिकायत पर बहनोई को समझाने गया था। मटेरा गांव के मकसूद खां की बहन आमना की शादी नवाबगंज के केवल पुर गांव के अफसर खां से हुई है। अफसर आमना को अक्सर परेशान करता था। सोमवार को आमना ने भाई मकसूद को फोन कर उसे समझाने के लिए बुलाया था। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे मकसूद अपनी बहन के घर पहुंचा। वहां बहनोई अफसर खां ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। इससे मकसूद के दोनों हाथ घायल हो गए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अफसर मकसूद पर हमला करते दिख रहे हैं। दैनिक भास्कर इस फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित मकसूद खां ने नवाबगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल मकसूद की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat