Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश निपुण भारत प्रशिक्षण का समापन:नवीन पाठ्य पुस्तकों के प्रभावी शिक्षण पर जोर,...

निपुण भारत प्रशिक्षण का समापन:नवीन पाठ्य पुस्तकों के प्रभावी शिक्षण पर जोर, भाषा-गणित की भी दी गई जानकारी

निपुण भारत प्रशिक्षण का समापन:नवीन पाठ्य पुस्तकों के प्रभावी शिक्षण पर जोर, भाषा-गणित की भी दी गई जानकारी

विशेश्वरगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा की देखरेख में निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शाम 4 बजे समापन हुआ। इसका समापन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने कराया। बच्चों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान बढ़ाने और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षक अरविंद कुमार गौतम, एआरपी अजय कुमार गिरि, रामसुहावन गोस्वामी, विवेक विक्रम सिंह और विजय प्रभात चौहान ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण में कक्षा चार की नई किताबों ‘वीणा’ व ‘गणित मेला’ के प्रभावी शिक्षण पर चर्चा हुई। कैचअप कार्यक्रम, भाषा-गणित की शिक्षक संदर्शिका और गतिविधि आधारित शिक्षण के तरीके भी बताए गए। अंतिम दिन अंग्रेजी की किताब ‘संतूर’ पढ़ाने की विधियां, प्रगति रिपोर्ट व प्रेरणा पोर्टल पर विवरण भरने की प्रक्रिया समझाई गई। कई शिक्षक भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat