Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लेहड़ा मंदिर पर डीआईजी का औचक निरीक्षण:शारदीय नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था...

लेहड़ा मंदिर पर डीआईजी का औचक निरीक्षण:शारदीय नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए

लेहड़ा मंदिर पर डीआईजी का औचक निरीक्षण:शारदीय नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए

शारदीय नवरात्र मेले को लेकर डीआईजी एस. चन्नाप्पा ने मंगलवार शाम बृजमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित लेहड़ा देवी मंदिर का अचानक दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी ने सबसे पहले आदिशक्ति मां लेहड़ा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर, नवरात्र मेले की तैयारी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाए। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए और मंदिर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि दर्शन में कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat