Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश स्कूल की छात्रा मुन्नू चौधरी बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक:कोहड़ौरा में मिशन...

स्कूल की छात्रा मुन्नू चौधरी बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक:कोहड़ौरा में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता जगाने की पहल

स्कूल की छात्रा मुन्नू चौधरी बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक:कोहड़ौरा में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता जगाने की पहल

सिद्धार्थनगर के इटवा स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय कोहड़ौरा में ‘मिशन शक्ति’ के तहत एक खास कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा आठ की छात्रा मन्नू चौधरी को एक दिन के लिए स्कूल का प्रधानाध्यापक बनाया गया, ताकि बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास बढ़े। कार्यभार संभालने के बाद मन्नू ने कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों को साफ-सफाई रखने, नियमित स्कूल आने और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… मन्नू ने रसोईघर जाकर रसोइयों से बात की। उन्होंने बच्चों को समय पर साफ और अच्छा खाना देने, साथ ही रसोई में साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने मन्नू को स्कूल चलाने की प्रक्रिया और शिक्षकों की जिम्मेदारियां समझाईं। इस पहल से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। इस मौके पर यशोदानंदन मिश्र, राम प्रसाद, शशिकला, अखिलेश विश्वकर्मा, जय श्री, अंजलि चौधरी और बविता चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat