Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज इकौना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में...

इकौना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव

0
4

 

 

 

श्रावस्ती में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, मौत की वजह पर सस्पेंस

और पढ़ें
› नोडल अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय चंदन कोटिया, आंगनबाडी केन्द्र एवं कम्पोजिट विद्यालय गौसपुर व आंगनवाड़ी केन्द्र गौसपुर का किया निरीक्षण › जनपद श्रावस्ती_थाना भिन्गा विकास खण्ड हरिहरपुर रानी के ग्राम पंचायत अकबरपुर मे विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी नवदुर्गा पूजा का आयोजन दिव्य और भव्य तरीके से किया गया है जिसमे › थाना सिरसिया व SSB की संयुक्त टीम द्वारा इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान 06 किलो 820 ग्राम अवैध चरस ( अंतर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग रू0 17 लाख ) के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार* › त्योहार दुर्गा पूजा व दशहरा के दृष्टिगत सुगम यातायात हेतु अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला अभियान, सड़क किनारे लगे अवैध ठेला, रेहड़ी, दुकानों एवं खड़े वाहनों को हटवाया गया*

 

 

 

श्रावस्ती: जिले के इकौना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई. वाकया सोमवार रात का बताया जा रहा है. मंगलवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया. फिलहाल किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.सीओ इकौना

पुलिस के अनुसार, जयचंदपुर कटघरा गांव के मजरा बढ़ईपुरवा निवासी राजाराम विश्वकर्मा की बेटी अंशिका विश्वकर्मा (15) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. सूचना पर इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की. टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए. इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया.

सीओ इकौना भरत पासवान ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल बने हुए हैं और पुलिस जांच में जुटी है.दूसरी ओर किशोरी के परिवार में मौत से कोहराम मचा है. किशोरी मौत के पीछे क्या कारण हैं, इसके बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है. परिवार के लोगों से भी जानकारी ली है.

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat