Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में केले से लदी डीसीएम पलटी:बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल,...

महराजगंज में केले से लदी डीसीएम पलटी:बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल, अस्पताल में भर्ती

महराजगंज में केले से लदी डीसीएम पलटी:बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल, अस्पताल में भर्ती

महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सड़क हादसा हुआ। खोस्टा गेट के सामने तेज रफ्तार केले से लदी डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक सवार पति-पत्नी और उनका 8 वर्षीय बेटा घायल हुए। टक्कर के बाद डीसीएम अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। UP56AT2601 नंबर की डीसीएम केला लादकर निचलौल से आ रही थी। ठूठीबारी के बरगदवा बाजार निवासी रिंकू वर्मा पत्नी पूजा वर्मा और बेटे अनिकेत के साथ बाइक से चौक से घर जा रहे थे। खोस्टा गेट के सामने डीसीएम ने उन्हें टक्कर मारी। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को सीएचसी चौक पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों जिला अस्पताल रेफर किए गए। चौक पुलिस शाम 5:10 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, डीसीएम चालक अमित (बैकुंठपुर निवासी) नशे में गाड़ी चला रहा था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार पटेल ने बताया, चालक पर कानूनी कार्रवाई हो रही है और घायलों का इलाज जारी है।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat