Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पोखरा में घुटने भर पानी में चलकर मंदिर पहुंचे:बस्ती में नवरात्र के...

पोखरा में घुटने भर पानी में चलकर मंदिर पहुंचे:बस्ती में नवरात्र के तीसरे दिन भी मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, रास्ते में जलभराव से परेशानी

पोखरा में घुटने भर पानी में चलकर मंदिर पहुंचे:बस्ती में नवरात्र के तीसरे दिन भी मां के दर्शन को उमड़ी भीड़, रास्ते में जलभराव से परेशानी

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा गांव में नवरात्रि के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली। मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर घुटने भर पानी भरा होने के बावजूद बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पानी से होकर मंदिर जा रहे थे। रास्ते में जलभराव के कारण आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी रखनी पड़ रही थी। इसके बावजूद, भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। वे विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे थे। यह तस्वीर दिखाती है कि सच्ची आस्था के आगे मुश्किलें छोटी पड़ जाती हैं।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat