Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महादेवा में कचरे से नाली जाम: ट्रांसफार्मर के पास जमा कचरे से...

महादेवा में कचरे से नाली जाम: ट्रांसफार्मर के पास जमा कचरे से चमन अली और शकील सिद्दीकी के घर के सामने सड़क पर भरा पानी – Mahadeva Shravasti News

श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत महादेवा में बिजली के ट्रांसफार्मर के पास कचरा जमा है। इससे नाली जाम हो गई है और सड़क पर पानी भर गया है।

.

नाली का गंदा पानी चमन अली और शकील सिद्दीकी के घर के सामने सड़क किनारे जमा है। नाली में पॉलीथिन और अन्य कचरा भरा हुआ है।

पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी है।

स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से नाली की सफाई कराने और जलभराव से राहत दिलाने की मांग की है।