Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज खण्ड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ...

खण्ड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक सम्पन्न*

0
5

*जिलाधिकारी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के दिए निर्देश*
*किसी भी समस्या पर तत्काल उच्चाधिकारियों को करायें अवगत-जिलाधिकारी*
श्रावस्ती, 15 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन-2026 के क्रम में आज जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचन में लगे अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करें तथा भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि यदि कोई भी समस्या आती है तो तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करायेंगे। पोलिंग पार्टियों हेतु रवाना होने वाले वाहनों में जी0पी0एस0 अवश्य लगाया जाए। मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी अवश्य करायी जाए। जो भी कर्मचारी बूथ पर रहेंगे, उनके पास आईडी कार्ड अवश्य रहे। कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करने पाए। मतदान कार्मिकों को पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए। पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन, पानी इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदेय स्थलों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी गतिविधि न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरान्त मत पेटिकाओं को सुरक्षित डबल लॉक में रखाया जाए, फिर पेटियों को एकत्र कर सुरक्षित गोरखपुर पहुंचाया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार, उपजिलाधिकारी क्रमशः प्रवीण यादव, रवि प्रताप सिंह, निशांत उपाध्याय, श्रेया सहित समस्त जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त नोडल/सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें
› अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत राप्ती नदी स्थित सिसई घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › *माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वार गुमडी घाट विसर्जन स्थल का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* › पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* › थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
संबंधित खबरें
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में शांति-सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा की गई पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान* और पढ़ें
थाना तुलसीपुर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित, त्योहारों की सुरक्षा, बीट सूचना एवं आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat