Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश परतावल में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम: स्कूल में बच्चों को...

परतावल में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम: स्कूल में बच्चों को कानूनी प्रावधान बताए, सूचना के लिए 1098 पर कॉल करने को कहा – Child Marriage Awareness Program in Partawal School

महराजगंज में डीएम के आदेश पर शुक्रवार को परतावल ब्लॉक के श्यामदेउरवा कस्बे के हैप्पी पब्लिक स्कूल में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

.

इस दौरान वन स्टॉप सेंटर की मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता प्रियंका सिंह और जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी श्रुति पाण्डेय मौजूद रहीं।

छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर असर पड़ता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित अधिकारियों को बताएं, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

स्कूल के प्रधानाचार्य जय बहादुर सिंह ने अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।