Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बलरामपुर के सोनार में रामलीला का पांचवां दिन:मंच के पीछे कलाकारों में...

बलरामपुर के सोनार में रामलीला का पांचवां दिन:मंच के पीछे कलाकारों में दिखा उत्साह, दर्शक भी बढ़ रहे

0
1
बलरामपुर के सोनार में रामलीला का पांचवां दिन:मंच के पीछे कलाकारों में दिखा उत्साह, दर्शक भी बढ़ रहे

बलरामपुर के ग्राम पंचायत सोनार में रामलीला का पांचवां दिन है। इसमें दर्शकों और कलाकारों में उत्साह दिख रहा है। शारदीय नवरात्रि पर हो रही इस रामलीला के मंच के पीछे का नजारा भी खास है। मंचन शुरू होने से कई घंटे पहले ही ग्रीन रूम में कलाकारों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। कोई भगवान राम के मुकुट को अंतिम रूप दे रहा है, तो कोई रावण के रौद्र रूप के लिए चेहरे पर रंग-रोगन करवा रहा है। स्थानीय युवा और अनुभवी कलाकार अपने किरदारों के लिए मेकअप और वेशभूषा ठीक करने में लगे हैं। कलाकारों का कहना है कि यह सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि प्रभु श्री राम के प्रति उनकी आस्था है। रामलीला समिति ने बताया कि पांचवें दिन की लीला के लिए खास तैयारी हुई है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, आसपास के गांवों से आने वाले दर्शकों की भीड़ भी बढ़ रही है। ग्रामीणों के लिए यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ आस्था का भी केंद्र बन गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat