पाइपलाइन खुदाई से भारीगांव का रास्ता खराब।
श्रावस्ती जिले की भारीगांव ग्राम सभा में पाइपलाइन की खुदाई के बाद रास्ता उबड़-खाबड़ हो गया है। बारिश होने पर यहां कीचड़ और फिसलन हो जाती है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
.
यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चे रास्ते पर फिसलकर गिर जाते हैं और उनके लिए यहां खेलना भी मुश्किल हो गया है।
कीचड़ से दुर्गंध आती है और मच्छर बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियां फैलने की आशंका जताई है।
राकेश, उमेश, निरंकार और अजय समेत स्थानीय लोगों ने रास्ते की स्थिति बताई।
BREAKING
NEWS

















