बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी रवि प्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की को भी बरामद कर लिया गया है।
.
पुलिस ने रवि प्रकाश को 27 नवंबर 2026 को सुबह 11:45 बजे बैड़वा समय माता मोड़ के पास से पकड़ा। वह बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के थुम्हवा पांडेय गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 20 साल है।
पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी उसकी नाबालिग बहन को सात महीने पहले बहला-फुसलाकर ले गया था। इस शिकायत पर सोनहा थाने में केस नंबर 284/26 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 137(2) लगाई गई हैं।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में सोनहा थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, सब-इंस्पेक्टर शेखर प्रसाद साहनी, हेड कांस्टेबल रामललित यादव और कांस्टेबल अभिमन्यु साहनी शामिल थे।

















