बारिश में जखीरा का कच्चा रास्ता कीचड़ से भरता है।
श्रावस्ती के जखीरा गांव में कच्चे रास्ते पर बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन हो जाती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
.
यह रास्ता दिकौली ग्राम सभा के अंतर्गत जखीरा गांव में है। यह लोगों के घरों तक जाता है। गांव थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के तहत आता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ते पर फिसलकर लोग गिर जाते हैं। छोटे बच्चे भी खेलने के लिए घर से निकलते समय गिरते हैं। कीचड़ से दुर्गंध आती है और मच्छर बढ़ जाते हैं।
लोगों का कहना है कि मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है। शाम को मच्छर ज्यादा होने से लोग घर के बाहर नहीं बैठ पाते और मच्छरदानी लगानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों राकेश, उमेश, कुलदीप और राम कुमार ने यह समस्या बताई।
BREAKING
NEWS

















