इटवा क्षेत्र के बिस्कोहर नगर पंचायत में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शैक्षिक संगोष्ठी और गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया। यह दोपेड़ोवा चौराहा के चौधरी मैरेज हॉल में हुआ। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि थे, चेयरमैन अजय गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर और माला पहनाकर हुई। बिस्कोहर के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिले से आए ब्लॉक पदाधिकारियों का भी सम्मान हुआ।
चेयरमैन अजय गुप्ता ने शिक्षकों के दायित्वों पर बात की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री आदित्य कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों को स्कूलों में कई गैर-शैक्षणिक काम करने पड़ते हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों को इन कामों से मुक्त किया जाए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आदि कुमार शुक्ल ने बताया बच्चों के खाना खाते समय फोटो लेने की अनिवार्यता पर भी सवाल उठाया। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राम कृपाल पासवान को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश संयुक्त मंत्री जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल ने संबोधित किया हमारे शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को स्कूलों में बड़ी ग़ैर शैक्षिणक कार्य करना पड़ता हैं। इससे मुक्त कराए जाये मो इमरान अरुण चतुर्वेदी, उमा कांत गुप्ता, गोपेश दुबे, शिवम सिंह, अभय सिंह, पंकज त्रिपाठी, आदित्य कुमार शुक्ल, अवधेश भारती, जितेन्द्र पाण्डेय, शिव कुमार, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, माता प्रसाद दुबे, अंशुमान यादव, सज्जन श्री वास्तव, राम बरन यादव, संतोष कुमार गुप्ता, समर हैदर रिज़वी, यमुना प्रसाद पाठक, अभयंकर सिंह, प्रदीप कुमार ,जितेंद्र कुमार, विष्णु कांत दुबे, विनोद कुमार उपाध्याय, अंजली गुप्ता, बिस्कोहर मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा जी, बलराम मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन आदि लोग उपस्थित रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















