बलरामपुर में गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे ऑनलाइन दाखिल-खारिज की प्रक्रिया में वकीलों ने विरोध जताया। तीनों बार संघों के करीब 12 से अधिक वकील जिलाधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे, लेकिन उसी दौरान डीएम विपिन कुमार जैन अपने चैंबर से बाहर निकलकर चले गए। इससे नाराज होकर वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलओं को समझाने एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह और एडीएम वित्त-राजस्व संदीप केला पहुंचे, तो उनकी वकीलों से बहस हो गई। नाराज वकीलों ने कहा- डीएम हमसे नहीं मिलते, तो जनता की कैसे सुनवाई होगी। उन्होंने कहा- आगे की रणनीति बनाकर डीएम कोर्ट का बहिष्कार भी किया जाएगा, साथ ही शासन को डीएम के रवैए के बारे में अवगत कराया जाएगा। दरअसल, तुलसीपुर और उतरौला तहसील के वकील बीते एक हफ्ते से ऑनलाइन दाखिल-खारिज के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने जिला बार एसोसिएशन से समर्थन मांगा था। गुरुवार को तीनों बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष साथी वकीलों के साथ डीएम कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन लेने से पहले डीएम चैंबर से निकले वकील ज्ञापन देने पहुंचे ही थे, कि इसी दौरान डीएम अपने चैंबर से निकल गए। जब वकीलओं को उनके कार्यालय से चले जाने की जानकारी हुई तो वे भड़क उठे। नाराज वकीलों ने जिलाधिकारी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद वकील डीएम कार्यालय में पहुंच गए और वहां भी जमकर नारेबाजी की। एडीएम न्यायिक ने मामले को शांत कराया मामले को शांत कराने के लिए एडीएम न्यायिक और एडीएम वित्त-राजस्व ने वकीलओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान एडीएम न्यायिक और वकीलों के बीच तीखी बहस हो गई। इससे पहले से नाराज वकीलओं का गुस्सा और बढ़ गया। वकीलओं ने डीएम की अदालत का बहिष्कार करने की बात कही। आरोप है कि एडीएम ने कहा- वे जो करना चाहें, यहां तक कि हड़ताल भी करना चाहें तो कर दें। इस के बाद वकील और ज्यादा आक्रोशित हो गए। हालांकि, इस घटनाक्रम पर प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। नाराज वकीलों ने डीएम की गैरमौजूदगी में बिना ज्ञापन सौंपे ही लौट गए। इस दौरान जिला युवा वकील एसोसिएशन बलरामपुर अध्यक्ष मृगेन्द्र उपाध्याय, दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन बलरामपुर अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह और अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन मुर्तजा हुसैन सहित करीब 12 सेज् ज्यादा वकील मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















