शोहरतगढ़ नगर पंचायत में नवरात्रि और आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना था। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अगुवाई में यह मार्च गडाकुल तिरंगा चौराहे से शुरू होकर राम जानकी मंदिर और पुलिस पिकेट पर खत्म हुआ। इसमें भारी पुलिस बल मौजूद था। अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों का दौरा किया और आम जनता से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान अराजक तत्वों पर नजर रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना था। प्रशासन ने बताया कि संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















