Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सिंदुरिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टांगे को मारी टक्कर:महिला घायल, घोड़ा...

सिंदुरिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टांगे को मारी टक्कर:महिला घायल, घोड़ा अचेत; 6 लोग इलाज कराने जा रहे थे

0
1
सिंदुरिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टांगे को मारी टक्कर:महिला घायल, घोड़ा अचेत; 6 लोग इलाज कराने जा रहे थे

शुक्रवार को सिंदुरिया-महराजगंज मार्ग पर न्यू पेट्रोल पंप के आगे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से टांगा गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि टांगा चला रहा घोड़ा गंभीर रूप से अचेत हो गया। टांगे पर सवार अन्य लोग सुरक्षित बच गए। निचलौल थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव की नूरजहां सहित छह लोग टांगे पर सवार होकर आंख का इलाज कराने महराजगंज जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टांगे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टांगा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और उस पर सवार सभी लोग नीचे गिर गए। नूरजहां ने बताया कि हादसे में घोड़े को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat