BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश नोएडा के छिजारसी में बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में प्रदर्शन, सड़क...

नोएडा के छिजारसी में बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में प्रदर्शन, सड़क पर लगा जाम

0
0

नोएडा। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में कनेक्शन काटे जाने के विरोध में सेक्टर-63 थाने के सामने स्थित छिजारसी गोल चक्कर पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए। स्थानीय निवासियों ने कनेक्शन काटने का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इससे कुछ देर के लिए पूरा यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। लोगों के जुटने से मार्ग पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसमें युवक और महिलाएं शामिल रहीं। चोटपुर-बहलोलपुर इलाके के निवासियों ने जुटकर दोबारा कनेक्शन जोड़ने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसी तरह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मार्ग से हटाया और यातायात सुचारू कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए विद्युत निगम को चेतावनी दी। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान विवेकानंद शुक्ला के रूप में हुई। विवेकानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो जारी करते हुए निवासियों को जुटकर उपकेंद्र के घेराव की बात कही है। कनेक्शन कटने के बाद स्थानीय निवासी लगातार विद्युत निगम के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं। लोगों ने विद्युत निगम पर भी अवैध वसूली कर कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। चोटपुर की रहने वाली मालती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2019 में बिजली कनेक्शन लिया था। इसका बाकायदा बिजली बिल भी ऑनलाइन जमा किया जाता रहा है। साथ ही निगम के कर्मचारी भी प्रतिमाह एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये क्षेत्र से अवैध वसूली करते थे। जो व्यक्ति रुपये नहीं देता था उसकी बिजली काट दी जाती थी। चोटपुर के ही रहने वाले मोहन सिंह ने बताया बिजली चलाने के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये स्थानीय लाइनमैन वसूलने आता था। उस वक्त तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी तो अब अचानक किस तरह की कार्रवाई की जा रही है। सालों से इस तरह हजारों परिवार बिजली चला रहे थे। अब कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बाद लोगोंं में आक्रोश बढ़ गया है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया बिजली कनेक्शन कटने से परेशान लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया तथा वापस भेज दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उपद्रव करना चाह रहे थे जिन्हें हल्का बल प्रयोग कर वहां से हटाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था, जिसे बाद में सुचारू रूप से चालू कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here