BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी, पांच स्वरूपों में...

उज्जैन में आज निकलेगी बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी, पांच स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन

0
0

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की सावन- भादौ मास में निकलने वाली सवारियों की क्रम में सोमवार, 31 अगस्त को पांचवीं सवारी धूमधाम से निकलेगी। इस दौरान अवंतिकानाथ नगर का भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। सवारी के दौरान बाबा महाकाल पांच स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी की इस बार सबसे खास बात इसकी थीम है, जिसमें महाकाल बाबा के साथ उज्जैन के पौराणिक ’84 महादेव’ की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा ने बताया कि पांचवीं सवारी में भगवान श्री महाकाल चांदी की पालकी: श्री चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर: श्री मनमहेश, गरुड़ रथ पर: श्री शिव तांडव, नंदी रथ पर: श्री उमा-महेश और डोल रथ पर: होल्कर स्टेट के पारंपरिक स्वरूप का मुखौटा स्वरूप में नगर का भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।. मंदिर के सभा मंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शाम 4:00 बजे बाबा की पालकी मंदिर से बाहर निकलेगी। महाकाल घाटी, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होकर पालकी रामघाट पहुंचेगी, जहां शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सवारी कार्तिक चौक, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए रात 8:00 बजे पुनः महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here