ब्रिजमनगंज ब्लॉक के दुबौलिया गांव में किसानों को पारिजात कंपनी की दवाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम बदलबाग चौराहे पर आयोजित किया गया । कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को खेती से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान बताए। इसमें आलू की फसल में लगने वाले झुलसा रोग से बचाव शामिल था। इसके अलावा, आम की फसल में दानों को बढ़ाने, धान में खैरा और उखड़ा रोग से बचाव और बैगन में सफेद मक्खी के नियंत्रण पर भी चर्चा हुई। लौकी की फसल को तना छेदक मक्खी से बचाने के तरीके भी बताए गए। इस मौके पर स्थानीय किसान इकराम अहमद, सुरेंद्र चौरसिया, मोहम्मद यूनुस, अर्जुन सोनकर और सतीश सोनकर समेत कई किसान मौजूद रहे।
Chandauli: चंदासी उपकेंद्र के छह फीडरों की बिजली आज चार घंटे...
Chandauli: चंदासी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सड़क निर्माण कार्य के मद्देनजर एलटी एवं एचटी विद्युत लाइन...
छात्रा से छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव को पुलिस की गोली...
जमुई. बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को अपनी...
















































