BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा बाजार में बिजली का फेज उड़ने से अंधेरा:आधी रात तक आधी...

जमुनहा बाजार में बिजली का फेज उड़ने से अंधेरा:आधी रात तक आधी आबादी परेशान रही, जेई के निर्देश पर सप्लाई बहाल

श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में बिजली का एक फेज उड़ जाने से आधी रात तक अंधेरा छाया रहा। इससे बाजार के आधे हिस्से में बिजली सप्लाई ठप हो गई और लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में अचानक फेज उड़ गया था। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को रात भर दिक्कत हुई। अंधेरे की वजह से सांप-बिच्छू का खतरा भी बढ़ गया था, जिससे लोग डर में रहे। जब इसकी जानकारी जमुनहा पावर हाउस के जेई आर.के. पाल को मिली, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने लाइनमैन को मौके पर भेजकर फेज ठीक कराने का निर्देश दिया। जेई का निर्देश मिलते ही लाइनमैन टीम के साथ मौके पर पहुंचा। काफी कोशिश के बाद उन्होंने फेज को सही कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने जेई आर.के. पाल की इस तेज कार्रवाई की तारीफ की है।