श्रावस्ती में भिनगा-सिरसिया मार्ग पर भिनगा जंगल में सोमवार देर रात एक KIA कार पेड़ से टकरा गई। यह हादसा सड़क पर पड़े मवेशी के शव को बचाने के प्रयास में हुआ। कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार चार से पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। अच्छी बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी और सभी सुरक्षित बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक, सिरसिया थाना क्षेत्र के गोडदौरिया गांव के चार से पांच लोग लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 12 बजे वे भिनगा जंगल में सिरसिया की तरफ़ जा रहे थे। बताया गया कि सड़क पर एक मवेशी का शव पड़ा था। अंधेरे के कारण चालक को शव दिखाई नहीं दिया। अचानक सामने आने पर चालक ने कार को बचाने के लिए मोड़ा, जिससे कार बेकाबू हो गई। इसी बीच, बलरामपुर-श्रावस्ती लोकसभा 58 क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी हाजी दद्दन खान अपनी टीम के साथ उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने हादसे का शिकार हुई कार देखकर अपना वाहन रोक दिया। हाजी दद्दन खान और उनकी टीम ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। समय पर मदद मिलने के कारण कार सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। गनीमत रही की इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है सभी को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं
श्री वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य में बनेगा भव्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स, केंद्र...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...
















































