मिठौरा विकासखंड में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में चौपाल लगाई गई। इसका मकसद ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना है। सिंदुरिया गांव में लगी चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक भी किया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी सत्यम चौधरी, एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय प्रताप शर्मा, पंचायत सहायक हरिप्रिया यादव और समूह सखी पुनिता देवी समेत कई महिला-पुरुष मौजूद थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि वे किन योजनाओं के लिए पात्र हैं और उनके लिए आवेदन कैसे करें। इसी तरह पनेवा-पनेई गांव में भी चौपाल लगाई गई। यहां ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, पंचायत सहायक और समूह सखी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के हिसाब से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें। अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले के गांवों में चलेगा। इस अभियान के दौरान चौपालों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लोगों को लाभ से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में सेवा संकल्प अभियान में उमड़े ग्रामीण:सिंदुरिया और पनेवा-पनेई में अधिकारियों...
श्री वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण्य में बनेगा भव्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स, केंद्र...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...
















































