
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि मुख्यमंत्री हर मंच से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था का फर्जी और झूठा दंभ भरते नहीं अघाते हैं। वहीं पुलिस थाने में हो रही मौतें कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रदेश भर में हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं में बाढ़ सी आ गई है। अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो गये हैं, सरकार और पुलिस प्रशासन असहाय की स्थिति में मूकदर्शक बना हुआ है। थाने में हो रही मौतें योगी सरकार में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। अजय राय सोमवार को बदांयू के ग्राम-अटसेना पहुंचे, जहां पर युवक राजेश की दातागंज थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उन्होंने मृतक राजेश के पीड़ित परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि इस दुख के घड़ी में सरकार आपके साथ है।
























