Home उत्तर प्रदेश भाजपा के युवा संवाद में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश

भाजपा के युवा संवाद में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश

0
0

आगामी एमएलसी चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज ब्लॉक सभागार में सोमवार को भाजपा द्वारा ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और संगठन को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।  उन्होंने युवाओं से सरकार की युवा हितैषी योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ उठाने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नए स्नातक मतदाताओं को जोड़ने तथा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की रणनीति पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र पासी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र दीक्षित,मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह,मंडल महामंत्री मदन मोहन मिश्रा, प्रदीप सिंह, एडवोकेट सुशील रावत, मंडल मीडिया सह-प्रभारी विजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में युवा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here