सिद्धार्थनगर के रमवापुर गांव में 18 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। घटना में युवती के हाथ, पैर, पीठ और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे बांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों भास्कर और कमलेश के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, एफआईआर में छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार वर्मा को सौंपी गई है। दो लड़कियों के साथ सड़क से जा रही थी युवती घटना 16 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की बताई गई है। युवती गांव की दो अन्य लड़कियों के साथ रमवापुर से बनकटा रोड की ओर जा रही थी। आरोप है कि रमवापुर पुलिया के पास भास्कर निवासी बालोजिनवा, थाना गोल्हौरा और कमलेश निवासी बनकटा पाठक, थाना पथरा बाजार वहां पहुंच गए। विरोध करने पर थप्पड़ों से पीटने का आरोप पीड़िता के मुताबिक दोनों युवक उसके और साथ मौजूद लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे थप्पड़ों से पीटा गया। मारपीट में उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप परिजनों ने घायल युवती को इलाज के लिए बांसी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। आरोप है कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने युवती के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। डीएसपी को सौंपी गई मामले की जांच पुलिस ने भास्कर और कमलेश के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल समेत एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब घटना से जुड़े साक्ष्य और बयान जुटा रही है। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार वर्मा कर रहे हैं।
UP: अपने ही विधानसभा क्षेत्र के रेलवे अंडरब्रिज में फंसी बीजेपी...
मीरजापुर: जिस रेलवे अंडरब्रिज में जल-जमाव की समस्या को लेकर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है वहां हल्की बरसात में भी...






























