Home सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में बिजली का पोल गिरा, गांव की बिजली ठप:26 अगस्त को...

सिद्धार्थनगर में बिजली का पोल गिरा, गांव की बिजली ठप:26 अगस्त को भी इसी जगह गिरा था पोल; धान की फसल खराब हुई

0
0
सिद्धार्थनगर में बिजली का पोल गिरा, गांव की बिजली ठप:26 अगस्त को भी इसी जगह गिरा था पोल; धान की फसल खराब हुई

सिद्धार्थनगर के बिस्कोहर फीडर क्षेत्र के बस्ती बरगदवा गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एचटी लाइन का एक बिजली का पोल गिर गया। इससे पूरे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, 26 अगस्त की रात भी इसी जगह पर पोल गिरा था। 27 अगस्त को जानकारी देने के बाद ग्रामीणों की मदद से शाम को पोल खड़ा कर बिजली चालू की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उस समय पोल को मजबूत कर दिया जाता तो यह दोबारा नहीं गिरता। इस बार पोल खेत में गिरने से धान की खड़ी फसल पर भी असर पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात में पोल गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर यह दिन में गिरता तो गंभीर हादसा हो सकता था। मंगलवार दोपहर 2 बजे तार फिर गिर गया। मोहम्मद आरिफ, सादिक खान, गुलजार, रियाज और मोबीन समेत कई ग्रामीणों ने जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता को इसकी जानकारी दी। जेई ने बुधवार दोपहर तक पोल ठीक कर बिजली चालू कराने का भरोसा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here