Home सिद्धार्थनगर नौगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम:विभाग प्रचारक राजीव नयन बोले- संस्कारों पर निर्भर...

नौगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम:विभाग प्रचारक राजीव नयन बोले- संस्कारों पर निर्भर करते युवाओं के विचार और चरित्र

0
1
नौगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम:विभाग प्रचारक राजीव नयन बोले- संस्कारों पर निर्भर करते युवाओं के विचार और चरित्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सिद्धार्थनगर के नौगढ़ में युवा संवाद कार्यक्रम किया। मंगलवार को श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण, चरित्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और भारतीय संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। देश का भविष्य युवाओं के विचार, चरित्र और संस्कारों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित न रहकर राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति अपने दायित्वों का भी आत्मबोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र की मूल भावना, भारतीय संस्कृति, संस्कार और कर्तव्यबोध से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक युवा को व्यक्तिगत जीवन के साथ सामाजिक, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर अपनी भूमिका तय करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। महापुरुषों से प्रेरणा लें राजीव नयन ने स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान व्यक्तित्वों के त्याग, साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना संघ के नगर कार्यवाह अभय त्रिपाठी ने रखी। इस अवसर पर नगर संघचालक रणजीत, विभाग समरसता प्रमुख शंभू, नगर प्रचारक सौरभ, विभाग अभिलेख प्रमुख विवेक, मनीष एवं विकास पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here