सिद्धार्थनगर के बढ़नी में अखिल विश्व गायत्री परिवार की बढ़नी शाखा के तत्वावधान में युवाओं को समर्पित एक दिवसीय युवा चेतना शिविर का आयोजन स्थानीय निजी गेस्ट हाउस में किया गया। शिविर में युवाओं को परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ सिद्धार्थनगर के ट्रस्टी अशोक कुमार त्रिपाठी, गायत्री शक्तिपीठ बढ़नी के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. विश्वम्भर सिंह, डॉ. स्वदेश भट्ट, कल्पना शुक्ला, संदीप जायसवाल एवं पं. महादेव प्रसाद तिवारी ने मां गायत्री, युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं भगवती देवी शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेतना विकास पर दिया जोर मुख्य वक्ता एमएलके डिग्री कॉलेज, बलरामपुर के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट ने कहा कि मानव और पशु के बीच सबसे बड़ा अंतर चेतना का है। उन्होंने युवाओं से अपनी चेतना को उच्च स्तर तक विकसित कर परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने मानव मस्तिष्क की क्षमताओं, युवाओं के समक्ष चुनौतियों और उनके समाधान पर भी प्रकाश डाला। बलरामपुर के युवा प्रभारी संदीप जायसवाल ने युवाओं से स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिजनों को भी नशे से दूर रखने की अपील की। कल्पना शुक्ला ने प्रेरक अभ्यास कराते हुए योग, नारी उत्थान और गायत्री परिवार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वरिष्ठ परिव्राजक पं. महादेव प्रसाद तिवारी ने मिशन के कार्यों को समर्पण भाव से आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। ट्रस्टी अशोक कुमार त्रिपाठी ने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युग निर्माण योजना एवं विचार क्रांति अभियान के माध्यम से आदर्श समाज निर्माण का संदेश दिया। शिविर को सफल बनाने में अजय प्रताप गुप्ता, रमेश अग्रहरि, शंभू त्रिपाठी, रामसूरत यादव, केदार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, रामसुंदर चौरसिया, राजनाथ सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।
सिद्धार्थनगर में युवा चेतना शिविर:गायत्री परिवार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त समाज का दिया संदेश