BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश लालगंज पुलिस ने वाहन चोर किया गिरफ्तार:चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, कोर्ट...

लालगंज पुलिस ने वाहन चोर किया गिरफ्तार:चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद, कोर्ट भेजा गया

0
4


लालगंज पुलिस ने वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक अलग-अलग जगहों से चोरी हुई थीं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र शिवमूरत चौधरी के रूप में हुई है। वह बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के झलहनिया गांव का रहने वाला है। लालगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 227/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, पहली मोटरसाइकिल 1 सितंबर 2026 की रात हथियाव खुर्द निवासी रोहित कान्हु के घर से चोरी हुई थी। यह बजाज प्लैटिना (UP51AE9653) थी। दूसरी मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स (UP51AH6578) 30 अगस्त को झलहनिया गांव निवासी सुनील पुत्र भुड़कुल चौहान के गांव से चोरी हुई थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश और क्षेत्राधिकारी रूधौली अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक लालगंज दिनेश चंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को बस्ती कोर्ट भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी, उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रायसाहब यादव, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश गुप्ता, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार यादव और हेड कांस्टेबल बीरबल यादव शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here