BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश गोपालपुरवा में सरकारी हैंडपंप कई दिनों से खराब:ग्रामीणों के साथ पशुपालकों की...

गोपालपुरवा में सरकारी हैंडपंप कई दिनों से खराब:ग्रामीणों के साथ पशुपालकों की बढ़ी परेशानी

0
1

श्रावस्ती जिले के सिरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत एकघरवा के मजरा गोपालपुरवा में सरकारी हैंडपंप कई दिनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस वजह से आसपास के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से स्वामी प्रसाद तिवारी, खुनमुन तिवारी, किशोरी तिवारी और नीरज तिवारी समेत आसपास के लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। जिन ग्रामीणों ने भैंस, गाय जैसे पालतू पशु पाल रखे हैं, उन्हें भी जानवरों को पानी पिलाने में बहुत परेशानी हो रही है। पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करने के लिए ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है। इससे उनका समय और मेहनत दोनों ज्यादा लग रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि लंबे समय से खराब पड़े इस सरकारी हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराई जाए। ताकि ग्रामीणों और उनके पालतू पशुओं को पानी की समस्या से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here