सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर स्थित कटहरी बाजार में सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। हल्की सी बारिश होते ही सड़क के दोनों तरफ पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की ठीक से सफाई और पानी निकलने का इंतजाम न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। यह समस्या अब रोजमर्रा की बात हो गई है। इस गंदे पानी से होकर पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को गुजरना पड़ता है। इससे सड़क पर हादसों की आशंका भी हमेशा बनी रहती है। कई बार दोपहिया वाहन चालक पानी के कारण गिर जाते हैं। ग्रामीण और राहगीर जय गोविंद वर्मा, डॉ. अजय कुमार पांडे, मनोज वर्मा ‘मोहन’, दिलीप, विवेक गुप्ता, रजमन चौधरी और संतोष गुप्ता ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कटहरी बाजार में सड़क किनारे पक्की नाली बनाई जाए और पानी निकलने का सही इंतजाम किया जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
स्टाइपेंड की मांग पर घमासान, JDA ने इंटर्न डॉक्टरों के समर्थन...
भोपाल| भोपाल में स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब और विकराल रूप लेता जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों...




































