BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश लालगंज थाने में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों को नमन...

लालगंज थाने में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई:पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों को नमन कर ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ


बस्ती के बनकटी में 2 अक्टूबर को थाना लालगंज परिसर शुक्रवार की सुबह 8 बजे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लालगंज थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी के आदर्शों को याद किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की शपथ ली। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम और उपनिरीक्षक मोहनलाल चौधरी समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें