बस्ती के बनकटी में 2 अक्टूबर को थाना लालगंज परिसर शुक्रवार की सुबह 8 बजे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लालगंज थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा और शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी के आदर्शों को याद किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की शपथ ली। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम और उपनिरीक्षक मोहनलाल चौधरी समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
और पढ़ें
›
बहराइच में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार:अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दर्ज है मुकदमा, पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
›
श्रावस्ती में DM ने 61 मरीजों को पोषण सामग्री बांटी:गांधी-शास्त्री जयंती पर क्षय व कुष्ठ रोगियों को मिली किट और फल
›
बागापार में 'नमो सेवा' कार्यक्रम, कलाकारों ने मोदी के काम:लखनऊ के कलाकारों ने नाट्य मंचन से प्रधानमंत्री के कार्यों को प्रस्तुत किया
›
गौर ब्लाक में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा:किसानों की फसलें बर्बाद, शंकर यादव ने सुनी समस्या; प्रशासन से मांगी मदद
संबंधित खबरें














































