आज 2 अक्टूबर 2026 को श्रावस्ती पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम हुए, जहां दोनों महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड में और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने पुलिस कार्यालय में उनके चित्रों पर माला पहनाई। सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और शास्त्रीजी की सादगी, अनुशासन के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने धूम्रपान व मादक पदार्थों से दूर रहने, साफ-सफाई रखने और नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाने की शपथ भी ली। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा से आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी।
श्रावस्ती पुलिस ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि:एसपी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प दिलाया
और पढ़ें
›
मौसम: 3 अक्टूबर आज इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
›
मोतीपुर CHC में 9 लोगों ने किया रक्तदान:सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजन, रक्तवीरों को मिला सम्मान
›
श्रावस्ती में सीताद्वार-मंदिर परिसर में मिट्टी धंसने से ट्रक पलटा:गिट्टी लदे ट्रक का पिछला पहिया दलदली मिट्टी में धंसा, चालक घायल
›
गणेश विसर्जन में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी:बस्ती में संचालकों पर मुकदमा, नियम तोड़ने पर फौरन एक्शन
संबंधित खबरें













































