BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश स्टेयरिंग फेल होने से कबाड़ लदा टेम्पो गड्ढे में पलटा:लेदवा के पास...

स्टेयरिंग फेल होने से कबाड़ लदा टेम्पो गड्ढे में पलटा:लेदवा के पास हुआ हादसा, प्रियांशु और पवन घायल

0
4


बुधवार शाम लेदवा के पास स्टेयरिंग फेल होने से एक कबाड़ लदा टेम्पो बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में टेम्पो में सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक, चालक पिपरा कल्याण से नहर पटरी के रास्ते बौलिया राजा की ओर जा रहा था। वह फेरी लगाकर कबाड़ इकट्ठा कर रहा था। टेम्पो में सोहगौरा निवासी प्रियांशु और करौता निवासी पवन भी बैठे थे। बताया गया है कि लेदवा के पास पहुंचते ही अचानक टेम्पो का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और टेम्पो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में टेम्पो को काफी नुकसान पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here