
जन्माष्टमी पर्व से पहले पयागपुर के धार्मिक स्थलों के आसपास गंदगी और जलभराव की समस्या श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों ने नगर प्रशासन से इन जगहों की सफाई कराने की मांग की है। नगर क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़े के ढेर और जमा गंदे पानी के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वार्ड नंबर 12 स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के आसपास भी जलभराव और कूड़े की समस्या है। श्रद्धालुओं का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे बड़े पर्व पर बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में अगर समय रहते सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई, तो उन्हें काफी परेशानी हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। कई जगहों पर पानी जमा होने से दुर्गंध आती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता आलोक शुक्ला, नितिन माहेश्वरी और सौरभ शुक्ला ने नगर प्रशासन से मांग की है कि जन्माष्टमी से पहले चंद्रेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने कूड़े के ढेर हटाने और जलभराव वाले स्थानों पर पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की अपील की है।
Home उत्तर प्रदेश जन्माष्टमी से पहले धार्मिक स्थलों पर गंदगी, जलभराव से सफाई:पयागपुर में चंद्रेश्वर...
बारिश में खुला गड्ढा बना खतरा:नगर पंचायत ने वाटर सप्लाई के...
जरवल कस्बा में नगर पंचायत द्वारा वाटर सप्लाई पाइपलाइन डालने के लिए बाजार इलाके में खोदा गया गड्ढा बारिश के बाद राहगीरों के लिए...





































