श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकासखंड में मल्हीपुर चौराहे से बहराइच जिले के बाबागंज तक जाने वाला रास्ता खराब हालत में है। बारिश के बाद सड़क किनारे कई जगह रैन कट बन गए हैं। चिंता समय मंदिर के पास का पुल भी टूट रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का डर बना हुआ है। चिंता समय मंदिर के पास पुल की सरिया बाहर निकल आई है। बारिश का पानी भरने पर ये नुकीली सरिया दिखती नहीं हैं। इससे गाड़ियों के टायर पंचर होने का खतरा रहता है। इसके अलावा, सड़क पर कई जगह गड्ढे भी हो गए हैं, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। भगवानपुर मोड़ के आगे सड़क का किनारा रैन कट की वजह से अंदर से खोखला होकर धंस गया है। सड़क का यह हिस्सा कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान हालत और बिगड़ जाती है। मल्हीपुर-बाबागंज रास्ते के किनारे कई जगह झाड़ियां उग आई हैं। इनकी वजह से सड़क किनारे बने गड्ढे और रैन कट गाड़ी चलाने वालों को दिखते नहीं हैं। रात के समय खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों से टूटे पुल की तुरंत मरम्मत कराने, रैन कट ठीक करने और सड़क किनारे उगी झाड़ियों को साफ कराने की मांग की है।
भोपाल में नई जिम्मेदारी संभालने वाले थे अनिल डामोर, उससे पहले...
भोपाल| मध्य प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) अनिल कुमार डामोर का अचानक निधन हो गया है। उन्होंने विदिशा में अंतिम सांस ली। डामोर हाल...






































