BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सुजौली में रात में फिर शुरू हुई बिजली रोस्टिंग:जंगल से सटे गांवों...

सुजौली में रात में फिर शुरू हुई बिजली रोस्टिंग:जंगल से सटे गांवों में बिजली संकट गहराया, जंगली जानवरों का खतरा बढ़ा

0
19


सुजौली क्षेत्र में बिजली संकट फिर गहरा गया है। पिछले 2-3 महीनों से इस इलाके के कैलाशपुरी 33/11 पावर हाउस को 24 घंटे बिजली मिल रही थी। इस दौरान सुबह 7 से 10 और दोपहर 3 से 6 बजे तक ही रोस्टिंग होती थी, जिससे उपभोक्ताओं को ठीक बिजली मिल रही थी। यह व्यवस्था 31 अगस्त तक ही थी। 1 सितंबर से कैलाशपुरी पावर हाउस को 24 घंटे की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। अब रोस्टिंग का शेड्यूल धौरहरा 33 KV पावर हाउस से तय हो रहा है। इस बदलाव से सुजौली क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को फिर परेशानी हो रही है। धौरहरा पावर हाउस से रात में मनमाने तरीके से रोस्टिंग कर बिजली कटौती की जा रही है। इससे सुजौली क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है, जिससे जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों का खतरा बढ़ गया है। इससे पहले भी रात को बिजली कटौती के करण अंधेरा होने की वजह से जंगली जानवरों के द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। क्षेत्र के लोगों ने जेई मोबीन अहमद से मांग की है कि उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर कैलाशपुरी पावर हाउस को दोबारा 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए ताकि सुजौली इलाके के गाँवों को सही समय से रोस्टिंग तय कर बिजली मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here